शुक्रवार, 14 दिसंबर 2012

आज लगेगी जिला न्यायालय परिसर में मेगा लोक अदालत

सागर। जिला न्यायालय में 15 दिसंबर को वृहद लोक अदालत लगेगी। लोक अदालत में लगभग 1 लाख प्रकरण निपटाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव भी उपस्थित होंगे। अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री प्रतिभा रत्ना पारखी करेंगी। विशेष न्यायाधीश भारत भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सागर के अलावा खुरई, बीना, बंडा, रहली एवं गढ़ाकोटा में एक ही दिन वृहद लोक अदालत लगेंगी। इसके लिए 82 खंडपीठों का गठन किया गया है।


लोक अदालत में बिजली चोरी, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, जल-कर, भवनकर, उपभोक्ता फोरम,   कुटुम्ब न्यायालय, ग्राम न्यायालय के मामले, भू-अर्जन से संबंधित प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, सहकारिता, बैंक तथा मोबाइल कंपनियों के प्रकरणों का निपटारा होगा। इसके लिए पक्षकारों को नोटिस जारी किए गए हैं। लोक अदालत में वे पक्षकार भी शामिल हो सकते हैं, जिन्हें नोटिस नहीं मिला है। जिले के राजस्व न्यायालयों में भी लोक अदालत के तहत समझौता योग्य प्रकरणों का निपटारा होगा।

 

 लोक अदालत: नगरपालिका रखेगा सवा करोड़ के 921 प्रकरण


खुरई। आज वृहद लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर में किया जा रहा है। इसमें नगरपालिका जलकर, संपत्तिकर, शिक्षा उपकर सहित अन्य कर वसूली संबंधित लगभग सवा करोड के   921 प्रकरण अदालत में रखे जाएंगे।

इसकी जानकारी देते हुए सीएमओ आरबीएस राजौरिया ने बताया कि प्रकरणों की अधिकता देखते हुए 11 दिसंबर को प्रीकैंप रखा गया था। जिसमें भी कई बकायादारों ने अपने टैक्स जमा कराए थे। जमाकतार्ओं को सुविधा देने के लिए 12, 13 एवं 14 में भी नगरपालिका में राशि जमा कराकर वृहद लोक अदालत के अंतर्गत ही सुविधा दी गई है।

इन दिनों में 60 से 70 बकायादारों ने लगभग 3 लाख की राशि जमा कराई है। सभी बकायादारों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में अपने प्रकरण रखकर जुमार्ना व ब्याज में रियायत का लाभ ले सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...