सोमवार, 21 जनवरी 2013

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को

सागर।  निर्वाचन आयोग के निदेर्षानुसार सागर जिले में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उत्कृष्ट कन्या विद्यालय सागर क्र.-1 में प्रात:11 बजे से आयुक्त सह.रोल. प्रेक्षक सागर संभाग सागर की अध्यक्षता में मनाया जाएगा।

आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहेगें। इस अवसर पर मतदाता दिवस की शपथ समस्त नवीन मतदाताओं एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अधिकारी, कर्मचारी को दिलाई जाएगी।  

इस अवसर पर निबंध, वाद-विवाद एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली प्रतियोगी कु.चेतना राजपूत शा.नेहरू विद्यालय देवरी एवं निबंध में अधिकतम अंक कु.सुरभि चैरसिया शा.उत्कृष्ट विद्यालय राहतगढ को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु भोपाल भेजा गया है ।  जिला स्तरीय निबंध,वाद-विवाद एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के प्रतियोगियों को प्रशस्ति   पत्र एवं नगद पुरूस्कार का वितरण दिया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...