खुरई। खुरई थाना अंतर्गत ग्राम कोहा के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है जिसके दहिने हाथ पर कोमल रावत लिखा है। उसके दोनो हाथों के पंजे जले हुए है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामला जांच में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में जानकारी लगी कि ग्राम कोहा के पास पठारिया खेत के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है।
पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर पाया कि एक अधेड़ 40 से 45 वर्ष के व्यक्ति का शव जिसके दाहिने हाथ पर कोमल रावत लिखा है खेत में पड़ा है। इसके दोनो हाथों के पंजे जले हुए है। आसपास जांच करने पर पाया कि लगभग एक फल्लांग दूर बिजली के खंबे का नीचे का तार कटा पड़ा है।
एसडीआपी सी के आर्य से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पिछले दिनो हुई कई बिजली के तारों की चोंरियों के मद्दे नजर यह संभवत: बिजली के तार की चोरी से जुड़ा मामला हो सकता है। क्योंकि उसके हांथो के पंजे इस प्रकार जले है जैसे तार पकड़ते समय जले हों। अभी तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी हैं। सभी थानों में सूचना देकर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल शव को थाने में ही रखा गया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें