सोमवार, 21 जनवरी 2013

सागर कमिश्नर माथुर को मातृशोक

सागर। संभाग के आयुक्त आरके माथुर की माताश्री श्रीमती विष्णुदेवी का भोपाल स्थित उनके निवास पर निधन हो गया।  वे 86 वर्ष की थी।  अन्तिम संस्कार अपरान्ह 3 बजे भदभदा भोपाल स्थित श्मसान घाट में सम्पन्न हुआ और श्रीमती विष्णुदेवी को मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र मुकुन्द माथुर ने दी।  

आज सागर में आयोजित टीएल बैठक में उपस्थित शासकीय अधिकारियों ने दो मिनिट मौन रखकर श्रीमती विष्णुदेवी को श्रृंद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा, अपर कलेक्टर पीएसजाटव, सीईओ जिला पंचायत मनोज खत्री और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...