रविवार, 3 फ़रवरी 2013

मकान बनाने को लेकर विवाद

खुरई।  थाने के पीछे नागटौरिया पर मकान बनाने को लेकर दो पड़ौसी आपस में लड़ बैठे। दोनो ने एक दूसरे पर मामला दर्ज कराया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजू पिता हल्कई धानक ने शिकायत दर्ज कराई कि वह नागटौरिया पर अपना मकान बनवाने के लिए नीव खुदवा रहा था।

पड़ौस में रहने वाले मोहन धानक ने आपत्ति लेते हुए गाली गलौच करते हुए लाठी से मारपीट कर दी जिससे उसे चोटें आई हैं। राजू की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोहन के खिलाफ 323,294,506 और 34 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मोहन ने भी राजू की मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...