मंगलवार, 25 दिसंबर 2012

परिचय सम्मेलन के साथ ही सामूहिक विवाह का आयोजन भी हो

सागर। सैनी समाज का लगातार तीसरा परिचय सम्मेलन इस बात का द्योतक है कि सागर का सैनी समाज लगातार प्रगति की ओर अग्रेसित हो रहा है। मेरी हार्दिक इच्छाएं है कि परिचय सम्मेलन के साथ ही सामूहिक विवाह का आयोजन भी सैनी समाज करें इसमें शासन की योजना का पूरा लाभ दिलाया जाएगा।

यह बात मंगलवार को सैनी माली समाज संगठन के तत्वावधान में सैनी माली समाज के युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन एवं महाराजा सैनी जयंती का आयोजन रविन्द्र भवन परिसर में पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने कही।

अध्यक्षता करते हुए सांसद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान हो, समाज निर्णय ले कि इस समाज में भ्रूण हत्या नहीं हो पाए। समाज के भवन निर्माण हेतु भरपूर मदद की जाएगी। कंप्यूटर कोंचिग शुुर करते है तो सामग्री खरीदने सांसद निधि से धन उपलब्ध कराया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक शैलेन्द्र ने कहा कि सैनी समाज से हमारा हृदय से नाता है। कार्यकर्ता में मातृशक्ति की उपस्थिति देखकर अहसास होता है कि समाज की उन्नति को कोई नहीं रोक सकता। सम्मेलन में सागर नगर के अलावा भोपाल, जबलपुर, इंदौर, रीवा, दमोह, अजमेर, इलाहाबाद आदि शहरों से आए सैनी समाज के लोग उपस्थित हुए।  

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश सैनी, राजेश सैनी, गोविंद सैनी, गुंजन सैनी, डॉ. नरेन्द्र सैनी, नरेश माली, विशाल सैनी डॉ. निधि सैनी, श्रीमती सावित्री, गोरेलाल गुुरु आदि उपस्थित थे।
फोटो-25२ॅ१-स्रॅ 3-स्रँङ्म-6

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...