गुरुवार, 24 जनवरी 2013

मूलभूत सुविधाओं को लेकर धरना

केसली। मूलभूत सुविधाओं को लेकर पूर्व विधायक सुनील जैन ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। नन्ही देवरी ग्राम में विधायक अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने भाजपा के जन विरोधी नीतियों की आलोचना की। उन्होंने किसानों पर विचार रखते हुए कहा कि पाला क्षेत्र में किसानों की मुसीबत बना हुआ है।


उन्होंने शासन से 24 घंटे बिजली और मुआवजा की मांग की। मनरेगा में चल रही अनियमितताएं की जांच किये जाने की मांग की। भ्रष्टÑाचार की जांच जैसी मांगों को लेकर राज्य पाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष शिवराज सिंह, अजय सिंह, भगवान दास साहू, डॉ. भगवान दास सेन, नरेन्द्र राजौरिया, गोपाल चौरसिया, अखिलेश जैन, उमाशंकर, रामू तिवारी, सहदेव राजपूत, सौरभ चौरसिया, रतन, भागचंद सिंघई, दीप चंद जैन, प्रदीप जैन, राधेश्याम, राघवेन्द्र राजपूत, धनीराम, बृजपाल राजपूत, श्यामू, खेमचंद पटैल आदि उपस्थित थे।


सदस्यता अभियान


ग्राम मुहास से जिला कांग्रेस की निगरानी समिति ने सदस्यता अभियान चलाया। जिसकी अध्यक्षता हीरा सिंह राजपूत ने की। विशिष्ट अतिथि सुनील जैन पूर्व विधायक रहे। मंच संचालन कमलेश जैन ने किया। इस अवसर पर अनेक लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...