गुरुवार, 24 जनवरी 2013

प्रभारी मंत्री श्री राघवजी का सागर आगमन 25 जनवरी को

सागर। प्रदेश के वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, वाणिज्यिक कर मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री 25 जनवरी को सागर पधार रहे है वे यहां आयोजित अनेक कार्यक्रमों में भाग लेगे। अधीकृत जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री राघवजी 25 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे सागर आयेंगे और अपरान्ह 2 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जन अभियान परिषद की बैठक में भाग लेगे ।

आप दोपहर ढाई बजे करार्पुर में आयोजित गजरथ महोत्सव में भाग लेगे और शाम 4 बजे बण्डा में आयोजित पार्टी कार्यकतार्ओं की बैठक में भाग लेंगे । श्री राघवजी शाम 5.30 बजे ढाना में श्री रामकथा कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 6.30 बजे सागर से विदिषा के लिये प्रस्थान करेगे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...