बीना। रेलवे पेंशनर समाज का वार्षिक समारोह छोटी बजरिया में पेंशनर समाज कार्यालय परिसर में विधायक डॉ. श्रीमती विनोद पंथी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया गया। समारोह में पूर्व न्यायाधीश चंद्रशेखर पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुंदर पंथी, पूर्व रेल मंडल सचिव जेपी राय आदि अतिथियों के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक के पेंशनर समाज के लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसअवसर पर विधायक डॉ. श्रीमती विनोद पंथी ने कहा कि पेंशनर समाज के हमारे सभी वयोवृद्ध और बुजुर्गजन हमारी धरोहर हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी ओर से हमेशा यह प्रयास रहता है कि हमारे बुजुर्ग और पेंशनर कभी किसी परेशानी में न रहें। यदि किसी को कोई परेशानी हो तो वे पुत्रीवत् मुझे बता सकते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुंदर पंथी ने भी पेंशनर समाज के समक्ष अपने विचार रखे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें