सागर। आई.टी.आई.और पॉलीटेक्निक डिप्लोमा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सवैतनिक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देष्य से सागर में 27 जनवरी को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
उप संचालक रोजगार श्री एम.के.नागवंषी ने बताया कि सागर आई.टी.आई.परिसर में 27 जनवरी प्रात:11 बजे से आयोजित इस रोजगार मेले में 14 कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेगे जो सागर संभाग के पन्ना, टीकमगढ, छतरपुर, दमोह व सागर सभी पांच जिलो से आने वाले आवेदकों का साक्षात्कार लेकर सवैतनिक रोजगार हेतु चयन करेगे । संभाग के इच्छुक आवेदक सीधे साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकते है ।
इस मेले में संभाग के समस्त जिलों के रोजगार अधिकारियों के माध्यम से 2158 आवेदकों को साक्षात्कार पत्र भी जारी कर दिये गये है । रोजगार मेले में जिन कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित होगे उनमें अंशुल ग्रुप आॅफ कंपनी जबलपुर, म.प्र.ब्रिज स्टोन प्रा.लि.पीथमपूर धार, हेयर इंडिया प्रा.लि.नई दिल्ली, मदरसन ग्रुप पुणे, बजाज आटो मोबाइल पुणे, फ्लेष इलैक्टानिक्स पुणे, ल्यूमैक्स पुणे, प्रेसी फाग पुणे, रिन्डर इंडिया पुणे, ब्रेम्वो ब्रिक्स पुणे, वॉष बैगलोर, पॉली बॉन्ड प्रा.लि.पुणे, हर्षिल प्रेषिंग पुणे व जय हिन्द मोटर्स पुणे शामिल है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें