सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन, निगम महापौर अनीता अहिरवार एवं निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी द्वारा अम्बेडकर वार्ड कनेरादेव में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत निर्मित शाला भवन के तीन अतिरिक्त कक्षों को लोकार्पण तथा आदिम जाति कल्याण विभाग से स्वीकृत सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक श्री जैन ने अतिशीघ्र ग्राम कनेरादेव से ऊपर स्कूल पहुंचमार्ग के शीघ्र निर्माण कराए जाने की स्वीकृति दी। उन्होने कहा कि हम अतिशीघ्र नव वर्ष के अवसर पर क्षेत्रवासियों को इस नई सड़क की सौगात देगे।
अतिथियों द्वारा इस अवसर पर स्कूल की छात्र-छात्राओं को ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद मेघा दुबे, लक्ष्मी ठाकुर, राजकुमार टोंटे, नीरज जैन, सरोज साहू, पुष्पा पटेल, नीलम अहिरवार, धर्मेन्द्र खटीक, हरिनारायण नामदेव, खड़गसींग घोषी समेत बड़ी संख्या मे स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें