सागर। भगवानगंज वार्ड की महिलाओं ने एकत्रित होकर वार्ड में चल रही शराब दुकान को बंद कराने के लिए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र की महिलाओं ने सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने भगवानगंज वार्ड में देशी मदिरा की दुकान खुलने के खिलाफ उन्होंने पहले भी आवेदन दिया था।
जिस पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने इस दुकान पर रोक लगा दी थी। परंतु अनुमति मिलने के बाद यह दुकान एक बार फिर संचालित हो रही है। क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी हो रही है। महिलाओं को क्षेत्र से गुजरने में असामाजिकतत्वों द्वारा परेशान किया जाता है। साथ ही यहां पर सरकारी शौचालय भी हैं जहां पर महिलाओं और लड़कियों को जाने में संकोच होता है। इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें