सागर। इम्पेक्ट इण्डिया के तत्वाधान में सागर रेल्वे स्टेशन में लाईफ लाईन एक्सप्रेस उपलब्ध रहकर मरीजों का उपचार कर रही है। इसी श्रृंखला में आज 3 जनवरी गुरूवार को लाईफ लाईन एक्सप्रेस में 26 मरीजों के आंख के आपरेशन सम्पन्न हुए। इसके साथ ही लाइफ लाइन में इलाज कराने के इच्छुक 235 रोगियों ने अपने पंजीयन कराए।
लाइफ लाइन एक्सप्रेस में आज नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञों ने 25 मरीज आंखों के आपरेशन हेतु चिन्हित किए है और इन मरीजों को रेल्वे अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनका आपरेशन शुक्रवार को होगा। आंखों के इलाज के लिए गुरूवार को जिन मरीजो ने पंजीयन कराए उनमें 123 पुरूष व 74 महिला और नि:शक्तता संबंधी 31 पुरूष व 7 महिला कुल 235 मरीजो ने पंजीयन कराए । लाइफ लाइन एक्सप्रेस में मनोचिकित्सा काउन्सलर श्रीमती जैन ने 18 मनोरोगियों को मनोचिकित्सा परामर्श दिया।
नि:शक्तो को सहायक उपकरणों व कृत्रिम अंगों का वितरण
लाईफ लाईन एक्सप्रेस शिविर के आयोजन के साथ सामाजिक न्याय विभाग के तत्वाधान में नि:शक्तों को आवश्यक सहायक उपकरणों और कृत्रिम अंगों की उपलब्धता के लिए इंदौर की संस्था की वर्कशाप भी स्थापित कराई है जो आवश्यक नाप जोख करके कृत्रिम अंगों का वितरण कर रही है। इसी क्रम में अब तक 841 जरूरतमंद नि:शक्तों को कैलीपर्स का वितरण किया जा चुका है। इसी तरह 526 श्रवण बाधितो को श्रवण यंत्रों का आज तक वितरण किया जा चुका है । लाइफ लाइन एक्सप्रेस शिविर में शुभारंभ से लेकर एनसीसी और राष्ट्रीय सेवा योजना के केड्टिस के साथ नगर रक्षा समिति के सदस्य भी सतत रूप से सेवाएं दे रहे हैं। जिनमें गरीबों के पंजीयन, परिवहन, मरीजो को लाने ले जाने और वार्ड में पहुंचाने की महती जिम्मेदारी केडिट्स निभा रहे हैं।
टास्क फोर्स समिति की बैठक आज
सागर। जिले में फाइलेरिया अभियान के तहत 19 फरवरी को डीईसी की गोलियां खिलाने का अभियान संपादित होना है । इसी क्रम में आज 4 जनवरी को सागर में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई है। स्थानीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज 4 जनवरी को शाम 4 बजे से सहायक कलेक्टर विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समिति सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें