गढ़ाकोटा। स्वामी विवेकानंद जी की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को रहली विधानसभा क्षेत्र में विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जिसका उद्देश्य अपने देश, राज्य और क्षेत्र विकास को लेकर आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 40 हजार से अधिक अभ्यर्थी 75 परीक्षा केन्द्रों पर बैठकर सामान्य ज्ञान की परीक्षा देंगे।
परीक्षा की व्यवस्था देख रहे परीक्षा कंट्रोलरों ने बताया कि गढ़ाकोटा एवं रहली के कृषक स्टेडियम सहित महाविद्यालय भवन और ब्लाक के हाई स्कूल, माध्यमिक शालाओं को जोड़कर कुल 75 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिसमें 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे से पेपर होगा। और 2 घंटे का समय अभ्यर्थी को मिलेगा। पर्चे में 100 विकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा के सभी नियम इस प्रतियोगिता में लागू रहेंगे। परीक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी, वकील, डॉक्टर, व्यापारी वर्ग, किसान बंधु, कामकाजी महिलाओं के अलावा क्षेत्र के आम नागरिक बंधु भी भाग ले रहे है।
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी विक्की जैन ने बताया कि गढ़ाकोटा के कृषक स्टेडियम में प्रदेश के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं सामाजिक न्याय मंत्री और क्षेत्रीय विधायक पं. गोपाल भार्गव टाट् पट्टी पर बैठकर सामान्य ज्ञान का पर्चा देंगे। साथ ही क्षेत्र के अन्य जन प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद विकास एवं जागरुकता समिति रहली के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों के प्रोत्साहन हेतु आकार्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है।
जिसमें पृथम पुरस्कार अल्टो कार या दस हजार माह वेतन की नौकरी, द्वितीय एक सुजुकी हयाते एवं एक सुजुकी एक्सेस, तृतीय 5 विजेताओं को इंजीनियरिंग या एमबीए में निशुल्क शिक्षा, चतुर्थ विदेश यात्रा 5 विजेताओं को जिसमें थाई लैण्ड, मारीशस, बैकॉक, पटाया, दुबईशामिल हैं। पांचवा लैपटॉप तीन विजेताओं, छठवां एलसीडी टीबी 5 विजेताओं को, सातवां मां वैष्णों देवी की यात्रा 10 विजेताओं को निजी चार पहिया वाहन द्वारा। आठवां टैबलेट पीसी 5 विजेताओं को, नौवा पुरस्कार कूलर 10 विजेताओं के लिए, दसवां साइकिल 10 विजेताओं को, ग्यारहवां रंगीन मोबाईल 25 विजेताओं को, बारहवां टाईटन हाथ घड़ी 25 विजेताओं को, तेरहवां टीर्श 500 विजेताओं को प्रदान की जाएंगी। क्षेत्र को जानने के लिए समिति द्वारा रहली क्षेत्र के विकास एवं इतिहास पर आधारित स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2013 का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने की अपील की गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें