सागर। पाक सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की बर्बरतापूर्ण हत्या के विरोध में सपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति की शवयात्रा निकालकर पुतला फूंककर अपना रोष जताया। इसके साथ ही केंद्र सरकार के मांग की कि पाकिस्तान के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएं।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सिविल लाइन स्थित द्वारका काम्पलेक्स से पाकिस्तान के राष्ट्रपति की शवयात्रा निकाली।सपा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रियम द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान का यह कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला और अंतर्राष्ट्रीय युद्घ नीति व संघर्ष विराम का उल्लंघन है। इस मौके पर भारतीय सैनिकों की मौत पर उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि दी गई।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष अमित कुमार दुबे और शहर अध्यक्ष कमल कुमार खटीक ने किया। प्रदर्शन के दौरान ब्रजबिहारी तिवारी, संगीता सोनी, बाबूलाल रैकवार, मो. मुनीम खान, बशीर गनी, नीरज यादव, अकरम खान, जाहिद मकरानी, जीवनलाल, किशोरलाल खटीक, आत्मप्रकाश यादव, इमरान राइन, मो. अकरम, रूपेश लड़िया शामिल थे।
पाकिस्तानी राष्ट्रपति का पुतला फूंका
सागर। अल्पसंख्यक मोर्चा ने शहीद हेमराज सिंह, सुधाकर सिंह की पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा की गई नृशंस हत्या के विरोध में अल्पसंख्यक मोर्चा के पप्पू पहलवान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताद्वय मुन्ना चौबे, गोवर्धन रैकवार के नेतृत्व में पाकिस्तान के राष्टÑपति आसिफ जरदारी का झूला चौराहा दयानंद वार्ड में पुतला फूंका। पुतला दहन कार्यक्रम में मो. सगीर, फीरोज खान, गनी पेंटर, राजा खां, शरद पुरोहित, हेमराज रजक, बाबूलाल पटेल, पप्पू मासाब, सलमान खां, कृष्ण कुमार अहिरवार, आशिफ, बसीम, नूर नौशाद, सीताराम आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें