बुधवार, 2 जनवरी 2013

कांग्रेस अनुशासनहीता: दो निष्कासित, दो निलंबित

सागर/ विगत 27 दिसम्बर 2012 को प्रदेश कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार आदि ज्वलंत समस्याओं को लेकर सागर संभाग स्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया गया था। इस महासम्मेलन की पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कांतिलाल भूरिया ने दिनांक 22 दिसम्बर 2012 को सागर संभाग के वर्तमान और पूर्व सांसद-विधायकों एवं कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों की बैठक सागर में रखी थी। 

इस बैठक के दौरान पार्टी के श्री सुशील तिवारी (सागर), श्री हर्ष यादव (देवरी), जीवन पटेल (रहली) तथा अशोक श्रीवास्तव (बंडा) ने प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति की परवाह न करते हुए घोर अनुशासनहीनता की थी। इन कांग्रेसजनों के इस आचरण के कारण पार्टी की छबि को काफी नुकसान पहुंचा था।

इस अनुशासनहीनता के संबंध में उक्त चारों कांग्रेसजनों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल द्वारा पत्र क्रमांक 5023/12 दिनांक 23 दिसम्बर 2012 द्वारा कारण बताओ नोटिस देकर उनसे सात दिन में लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया था। इन चारों से निर्धारित समय सीमा में स्पष्टीकरण पार्टी कार्यालय को प्राप्त हुए। पार्टी ने प्राप्त स्पष्टीकरणों का सम्यक रूप से परीक्षण किया। 

इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कांतिलाल भूरिया को दिनांक 27 दिसम्बर 2012 के इस महासम्मेलन (सागर) के संबंध में संभागीय महासम्मेलन प्रभारी श्रीमती आभासिंह (उपाध्यक्ष), श्री राजेन्द्रसिंह गेहलोत (प्रभारी सचिव) तथा श्री जोधाराम गुर्जर (प्रदेश सचिव) ने भी 22 दिसम्बर 2012 की बैठक के समय अनुशासनहीनता के संबंध में अपनी तथ्यात्मक संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत की है।

सर्वश्री सुशील तिवारी, हर्ष यादव, जीवन पटेल और अशोक श्रीवास्तव से प्राप्त स्पष्टीकरणों का पृथक-पृथक परीक्षण किया गया। इस परीक्षण के द्वारा यह प्रमाणित हुआ कि इन चारों ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करके घोर अनुशासनहीनता की है। तीनों प्रभारियों ने अपनी रिपोर्ट दिनांक  23 दिसम्बर 2012 में सर्वश्री हर्ष यादव, जीवन पटेल, सुशील तिवारी और अशोक श्रीवास्तव के दिनांक 22 दिसम्बर 2012 की बैठक के समय प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति में किये गए अशालीन और आपत्तिजनक आचरण को अनुशासनहीनता मानते हुए उनके विरूद्व कार्यवाही की सिफारिश की है।

अतएव, म.प्र. कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया द्वारा सर्वश्री सुशील तिवारी, जीवन पटेल, हर्ष यादव और अशोक पटेल द्वारा घटना के संबंध में प्रस्तुत स्पष्टीकरण को संतोषजनक न मानते हुए और प्रभारियों की रिपोर्ट में निहित सिफारिश पर विचार करते हुए दिनांक  01 जनवरी 2013 को निम्नांकित निर्णय लिये गये हैं:-

1) दिनांक 22 दिसम्बर 2012 को सागर में संभागीय कांग्रेस प्रतिनिधियों की बैठक में श्री सुशील तिवारी और श्री जीवन पटेल ने घोर अनुशासनहीनता एवं अभद्रता की है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। अतएव, घोर अनुशासनहीनता करने के कारण श्री सुशील तिवारी (सागर) और श्री जीवन पटेल (रहली जिला सागर) को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकत सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

(2) सागर में दिनांक 22 दिसम्बर 012 को संभागीय कांग्रेस प्रतिनिधियों की बैठक में श्री हर्ष यादव (देवरी जिला सागर) और श्री अशोक श्रीवास्तव (बंडा जिला सागर) ने अनुशासनहीनता की है, जिससे कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल हुई है। अतएव, अनुशासनहीनता के कारण श्री हर्ष यादव और श्री अशोक श्रीवास्तव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...