शुक्रवार, 14 दिसंबर 2012

खो-खो स्पर्धा में जमाया सागर ने कब्जा

सागर।  शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ. हरीसिंह गौर विवि सागर द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता सागर ने जीती। यूटीडी खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में चार जिलों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफायनल मैच सागर एवं दमोह के बीच खेला गया, जिसमें सागर ने जीत हासिल की।

दूसरा सेमी फायनल मैच छिंदवाड़ा   एवं टीकमगढ़ के बीच खेला गया जिसमें छिंदवाड़ा विजयी रहा। फायनल मैच का मुकाबला सागर एवं छिंदवाड़ा जिले के बीच हुआ, जिसमें सागर एक पारी और 24 अंकों से विजय रहा। मैच के निर्णायक आरके यादव एवं डॉ. उमाकांत स्वर्णकार एवं स्कोरर अनवर खान थे।

प्रतियोगिता उपरांत खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्यअतिथि प्रो. सीडी आठ्या, अध्यक्षता डॉ. आशीष वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. एसके गुप्ता एवं प्रदीप तिवारी, राकेश सोनी थे। संचालन संगठन सचिव महेन्द्र कुमार बाथम एवं आभार सुधीर तिवारी ने माना। इस अवसर पर डॉ. भरत साहू, अनवर खान, विनय शुक्ला, किशोर रजक आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...