शनिवार, 22 दिसंबर 2012

सागर में उच्च शिक्षा ऋण देने 27 को शिविर लगाएंगे बैंक

सागर। जिले में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु सुलभ ऋण मुहैया कराने के उद्देश्य से कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने विभिन्न बैंकों को ऋण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए है।

 इसी क्रम में 27 दिसंबर 2012 को महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल (बस स्टेण्ड के पास) सागर में विभिन्न बैंकों द्वारा उच्च शिक्षा ऋण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में इंजीनियरिंग, मेडीकल, मेनेजमेंट एवं अन्य विधाओं में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को तुरंत ऋण स्वीकृति प्रदान की जाएगी। शिविर में जिले के सभी बैंक भाग लेंगे । इच्छुक विद्यार्थी अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपना आवेदन दे सकते है। ऐसे विद्यार्थी जिनकी परिवार की वार्षिक आय साढ़े चार लाख रुपए से कम है, उनके ऋण की गारंटी मप्र सरकार द्वारा ली जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...