रविवार, 23 दिसंबर 2012

विधायक निधि से सीसीरोड का लोकार्पण

सागर।  विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा नगर के शिवाजी वार्ड स्थित स्नेह नगर कालोनी में विधायक निधि से निर्मित सी.सी.रोड का लोकार्पण भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह एवं निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेन्द्र जैन, अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह एवं विशिष्टि अतिथि के रूप में निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी उपस्थित थे।

इस अवसर विधायक शैलेन्द्र जैन ने क्षेत्र में निर्मित स्नेह नगर पार्क का औचक निरीक्षण किया और उसकी दशा सुधारने का आश्वासन क्षेत्रवासियों को दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि आज इस बहुप्रीक्षित सी.सी.रोड का लोकार्पण करने के अवसर पर मुझे एक आत्म संतुष्टि का अनुभव हो रहा है चंूकि विधायक निधि काफी अल्प होती है और उसमे से हमने इस राशि का उपयोग इस बहुप्रतीक्षित सड़क के निर्माण में लगाया। 

जिसके निर्माण से हमारे इन क्षेत्रवासियों के चहरों पर संतुष्टि का भाव नजर आ रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश रावत, डॉं. डीपी चौबे, मेघा दुबे, हर्षवर्धन चौबे, संजय द्विवेदी, रामेश्वर नामदेव, धर्मेन्द्र खटीक, तारिक खत्री, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, एड. राजेश मिश्रा समेत बढ़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...