सागर। समाजवादी पार्टी की एक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष अमित कुमार दुबे के निवास पर किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रियम द्विवेदी थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रियम द्विवेदी ने कहा कि दिल्ली गैंगरेप के आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए।
उन्होंने आरोपियों की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में करने की अपील की। जिला अध्यक्ष अमित दुबे ने कहा कि आरोपियों को ऐसी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए जिससे भविष्य में कोई भी ऐसे अपराध न करे। बैठक का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष पप्पू रिछारिया ने तथा आभार प्रदर्शन पुष्पेन्द्र रैकवान ने माना। बैठक में प्रताप लोधी, कमल खटीक, नीरज यादव, बशीर गनी, दिनेश रोहित, सतीश, आत्मप्रकाश यादव, राजेश आठिया, पीयूष मिश्रा, मोहित जैन, गुड्डा यादव, ब्रजबिहारी तिवारी, बाबूलाल मासाब सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन
सागर। श्रीराम सेवा एवं समाज कल्याण संगठन के प्रदेश प्रमुख महादेव प्रसाद के नेतृत्व में संगठन के कार्यकतार्ओं ने गांधी चौक वार्ड में एकत्रित होकर केन्द्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।आह्वान किया कि छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु कानून में कठोर संशोधन किए जाए। विरोध प्रदर्शन में बांकेबिहारी दुबे, सुनीत श्रीवास्तव, बबलू सेन, बबलू यादव, गौरी यादव, अमावनी, सनी, सोनू सिंघई, विशाल बेन, कालूराम बेन, रामसेवक शांडिल्य उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें