सागर। जिला कांग्रेस के महामंत्री और प्रवक्ता देवेन्द्र फुसकेले ने भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शासकीय कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
उन्होंने कहा क भाजपा नेता सुधीर यादव ने जिस तरह कलेक्टोरेट कक्ष में घुसने के लिए अमर्यादित व्यवहार कर अनुसूचित जाति के कर्मचारी के साथ गाली गलौच की उससे भाजपा के चाल चरित्र उजागर हो गया है। श्री फुसकेले ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह किस हैसियत से सर्किट हाऊस में पार्टी की बैठकें व कार्यक्रम आयोजित करतें हैं इस पर भी जिला प्रशासन ध्यान दे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें