मंगलवार, 15 जनवरी 2013

दो मोटर साईकिले आपस में टकराई

खुरई। खिमलासा बीना रोड पर नर्सरी के पास दो मोटर साइकिल सवार आपस में टकरा गए जिसमें दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और तीन घायल हुए है।  

थाना प्रभारी प्रकाष वास्कले से मिली जानकारी के अनुसार शाम लगभग 6.15 बजे दो मोटर साईकिले एक पेषन प्रो एमपी 15 एमजे 9301 दूसरी प्लेटीना सवारों की आपस में बीना रोड पर नर्सरी के पास टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो मोटर साईकिलों के चालकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई अन्य तीन घायल है। 

पेषन प्रो पर पथरिया जेगन निवासी मृतक सोनू अहिरवार पिता श्यामलाल उम्र 25,नारायण पिता गप्पू अहिरवार 35 और इनका एक रिष्तेदार नेतराम अहिरवार बीना की ओर से आ रहे थे और बीना निवासी दो युवक बिना नंबर की प्लेटीना से बीना जा रहे थे। टक्कर में प्लेटीना के चालक की भी मौत की पुष्टि थाना प्रभारी ने की है जिसकी षिनाख्त खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। घायलों को 108 ऐंबूलेंस से बीना सिविल  अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...