सोमवार, 21 जनवरी 2013

युवा बेरोजगार सम्मेलन आयोजित


सागर।   आर्य परिषद के तत्वावधान में सोमवार को जिलास्तरीय शिक्षित बेरोजगार युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक शैलेन्द्र जैन ने किया। मुख्य अतिथि कैलाश देवलिया, विशिष्ठ अतिथि जेपी पांडे थे।

संबोधित करते हुए विधायक श्री जैन ने कहा कि युवाओं को रोजगार की विशेष जरूरत है उन्हें रोजगार भत्ता दिया जाना चाहिए। रोजगार के अभाव में युवा दिगभ्रमित हो जाता है। परिषद के अध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने युवाओं से जुड़ी समस्याओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. अनिल जैन, सुरेश गोहे, दुर्गादास सोनी, जगमोहन लोधी, रामकुमार मिश्रा,  श्रीमती अर्चना, डॉ. मोहन मिश्रा, विनोद दीक्षित मोनू जैन, जितेन्द्र ठाकुर, राकेश शर्मा, डीपी तिवारी, राहुल दुबे, केके गुरू, ब्रजेश रिछारिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...