सोमवार, 21 जनवरी 2013

पल्स पोलिया की खुराक पिलाई

रहली। पल्स पोलिया टीकाकरण अभियान के तहत विगत दिवस निधारित केन्द्रों पर पोलियो की खुराक पिलाई गई। 5 वर्ष तक के लक्षित बच्चों को पोलियों रोधी दवा की दो बूंद पिलाई गई।  साथ ही बच्चों की टीकाकरण संबंधी जानकारी भी एकत्रित की गई।

स्वास्थ्य केन्द्र के बीएमओ डॉ. मुकेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में कुल 288 टीमों ने अलग -अलग केन्द्रों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का काम किया जा रहा है। क्षेत्र में पोलिया की खुराक पिलाने का 36750 का लक्ष्य मिला था जिसे पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। 

पल्स पोलिया अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ता, एएनएम, जनस्वास्थ्य रक्षक कार्य कर रहे हैं। 618 कर्मचारियों को को लगाया गया हैं जिसमें 40 सुपरबाईजर एवं 11 जोनल अधिकारी संमलित हैं। अभियान के प्रथम दिवस में सभी केन्दों पर बच्चों को दवा पिलाई गई एवं दूसरे दिन दवा से वंचित बच्चों के घर घर जाकर दवा पिलाई जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...