सागर। शहर में थानाकोतवाली द्वारा पूछताछ के दौरान एक महिला को चांटा मारने और उसके बाद गर्व से मुडकर पब्लिक की तरफ देखने का मामला चर्चा में बना हुआ है। महिला पुलिस के मौजूद होते हुए भी टीआई ने महिला आरोपी को न केवल मारा बल्कि खुद को सिंघम बताने के लिए फोटो भी करवाए।
सागर में वन विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सांभर की दो खाले और दो हिरण के सींग कटरा बाजार स्थित स्टील फनीर्चर की दुकान से जब्त कर एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
सागर के बीचोबीच कटरा बाजार स्थित फनीर्चर की दुकान पर बेचने के लिए सांभर की दो खालों एवं हिरण के दो सींगों को वन विभाग ने जब्त किया है। बताया जा रहा है कि कटरा बाजार में आरोपी इरफान की फर्नीचर की दुकान है। जहां यह सींग व खाल अलमारी के अंदर रखे थे।
अलमारी के पास ही एक महिला संदिग्ध हालत में बैठी थी। जो उत्तरप्रदेश ललितपुर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी इरफान इस महिला से सौदा करने वाला था।
जब इस महिला से कोतवाली थाना टीआई राजेन्द्र तिवारी पूछताछ कर रहे थे तब उन्होंने महिला को चाटा मारा। ऐसा नहीं है कि थाने में कोई महिला पुलिस नहीं है। तस्वीरों में देख सकते हैं। दो महिला पुलिस कर्मी बाहर खड़ी हुई है। चाटा मारने के बाद टीआई ने पूछा की फोटो अच्छी आई है कि नहीं।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें