सोमवार, 21 जनवरी 2013

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

बांदरी। बांदरी थाना अंतर्गत फोर लाईन पर तेज रफ्तार से आ रही गामा ने एक महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साये लोगो ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी और आरोपी ड्राईवर को पुलिस के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह वनखिरिया निवासी गुड्डी बाई सेन पति धर्मलाल सेन उम्र 45 वर्ष पेशे से आंगनबाड़ी सहायिका हैं। वे रजवांस में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की मीटिंग में रजवांस गई थीं। जब वे मीटिंग से लौट रही थीं तो फोर लाईन पर तेज रफ्तार से आ रही गामा गाड़ी क्रं. एमपी 15 बीए 0410 के ड्राईवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर ड्राईवर को गिरफ्तार किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...