खुरई। सोमवार की दोपहर ग्राम कोहा के खेतो में मिले शव की पहचान कर ली गई है। उसके परिजनों शव की पहचान कर उसे कोमल पिता फूलसिंह रावत उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम इसुरवारा का बताया।
पुलिस के बताए अनुसार उसके परिजनों ने बताया कि वह अपनी ससुराल खौजाखेड़ी जाने के लिए अपने घर से निकला था। फिलहाल पुलिस ने शव परिजनों को सौंपकर मामला जांच में ले लिया है। पुलिस को कटे बिजली के तार और हाथों के जले होने के कारण मामला जांच में रखा है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें