खुरई। ग्राम बांसी जिला ललितपुर निवासी एक दामाद मकर संक्रांति मनाने अपनी ससुराल संत रविदास वार्ड में आया था। किसी बात को लेकर उसके ससुर ने उसे जमकर पीट दिया। युवक ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगदीष पिता पूरन अहिरवार निवासी जिला ललितपुर ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी मीना के साथ अपनी ससुराल आया था। मंगलवार के दिन उसका ससुर गुड्डा पिता किसन अहिरवार अचानक किसी बात पर उसे गालियां देने लगा गालियां देने से मना करने पर उसने उसे जमकर पीट दिया। दामाद जगदीष की रिपोर्ट पर ससुर के खिलाफ धारा 323,294 और 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें