खुरई। गुरूवार के दिन अखिल भारतीय महात्यागी शहंशाह आश्रम के सभी संतों का जत्था पंचमुखी संजीवनी धाम बेरी से महाकुंभ मेला प्रयाग राज इलाहाबाद के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे की व्यवस्था संगम के झूसी के सेक्टर नं. 9 में रखी गई है।
इसकी जानकारी देत हुए बाल संत श्री अर्जून दास महाराज ने बताया कि साकेतधाम वासी श्री श्री 1008 महंत मोहन दास जी ओलिया बाबा की कृपा पात्र श्री श्री 108 शिवपूजनदास जी महा त्यागी फलाहारी बाबा के सानिध्य में गुरूवार के दिन बेरी मुड़िया के मध्य में नारायणी तट पर,श्री देव मुरलीधर जी तलैया मंदिर और श्री देव पुराने हनुमान जी मंदिर और रामनगर मडे़सरा जिला जौनपुर के सभी संतो को महाकुंभ प्रयागराज के लिए प्रस्थान हुआ है। शाही स्नान 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन,10 फरवरी रविवार मौनी अमावस्या और 15 फरवरी शुक्रवार बसंत पंचमी को होंगे। शहंशाही आश्रम के सभी संतों को महाकुंभ मेला प्रयाग राज सेक्टर के 9 में रहने एवं भोजन की व्यवस्था की गई हैं।
सुशील शुक्ल का उपनिरीक्षक पद पर चयन
खुरई। मालथौन थाने में पदस्थ आरक्षक क्र. 1174 सुशील शुक्ल का चयन उपनिरीक्ष पद के लिए हुआ है। म.प्र. शासन द्वारा संपन्न कराई गई चयन परीक्षा में श्री शुक्ल को सफलता मिली है। इस चयन से उन्होंने थाना और अपने क्षेत्र को गौरान्वित किया है। इस चयन पर मालथौन थाना प्रभारी कमल निगवाल,वीरेन्द्र द्विवेदी,सतेंन्द्र,विष्णुदत्त और सतीश तिवारी सहित सभी साथियों ने दिया है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें