राहतगढ़। नगर में आयोजित किए जा रहे विधायक क्रिकेट महाकुम्भ में बरखेरा एवं चन्द्रापुर की टीमों के बीच खेले गए मैच में चन्द्रापुर टीम ने मैच जीता, दूसरा मैच शक्ति क्लब रूसल्ला एवं रिलायन्स क्लब के बीच खेला गया जिसमें रिलायन्स क्रिकेट क्लब राहतगढ़ ने विजय प्राप्त की।
तीसरा मैच ढेंकरी एवं किन्ग इलेवन राहतगढ़ के बीच हुआ जिसमें ढेंकरी की टीम ने शानदार जीत हासिल की। कार्यक्रम के उपरान्त आकाश सिंह राजपूत ने मैच में पराजित हुई टीमों को दो-दो क्रिकेट बैट एवं गेंद प्रदान की। युवक कांग्रेस विस अध्यक्ष अरविन्दसिंह राजपूत ने मैन आॅफ मैच में शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि आगामी बारह दिनों तक राहतगढ़ ब्लॉक में क्रिकेट के महाकुम्भ का आयोजन चलना है, इस प्रतियोगिता में ब्लॉक की विजेता टीम सागर में सुपर सिक्स प्रतियोगिता में सम्मिलित होगी। इस अवसर पर अनिल श्रीवास्तव पीपरा, विकास ओसवाल, याकूब मंसूरी चिन्नू, आयुश श्रीवास्तव, शाहिद मुन्ना कुरैशी, सादिक चौधरी, फहीम कुरैशी, डल्लू भारद्वाज, शोएब कुरैशी, इस्लाम कुरैशी, निशांत नामदेव, अख्तर कुरैशी सहित अनेक क्रिकेट प्रेमी एवं क्षेत्रवासी शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें