खुरई। विश्व हिन्दु परिषद के अंतर्राष्टीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सुबह 10 बजे 25 जनवरी शुक्रवार को खुरई आगमन हो रहा है।
विश्व हिंदु परिषद के नगर अध्यक्ष सुधीर वामन राव देवस्कर एवं बजरंग दल के नगर अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि प्रवीण तोगड़िया श्रीमंत भवन परिसर में कार्यकतार्ओं एवं धर्म सभा को संबोधित करेंगे। धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम के संयोजक धर्मेन्द्र सेठ ने समस्त हिन्दु संगठनों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने एवं श्री तोगड़िया के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पधारने की अपील की है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें