बुधवार, 30 जनवरी 2013

शराबी चपरासी का हंगामा: परीक्षा रद्द

खुरई। रविवार के दिन माडल स्कूल प्रभारी दिनेश साहू से उत्कृष्ट विद्यालय भृत्य के पद पर पदस्थ देवेन्द्र सोलंकी द्वारा शराब के नशे में अभद्रता की बात सामने आई है। इस संबंध में जानकारी लेने पर श्री साहू ने बताया कि रविवार के दिन माडल स्कूल की प्री बोर्ड की परीक्षा की तैयारी करने के लिए माडल स्कूल के कक्ष में बैठा था तभी भृत्य देवेन्द्र सोलंकी आया और गंदी गंदी गालियां देकर पूछने लगा कि किसने कहा था कि फर्नीचर 16 नं. रूम में रखो। उस समय भृत्य दीपक और सतीश भी कार्य कर रहे थे।

 प्रभारी श्री साहू ने बताया कि शाम लगभग 5 बजे शिक्षक गोपाल विश्वकर्मा के मोबाईल पर पत्रकार बनकर फोन लगाकर पूछा कि कम्प्यूटर में पेपर छप रहे हैं इनका प्रभारी कहां है। तब कक्ष में जाकर देखा कि देवेन्दे सोलंकी कुर्सी पर शराब के नशे में बैठा है। कुछ देर बाद दोनो से शराब पीने के लिए 30-30 रुपए मांगने लगा लेकिन शिक्षक विश्वकर्मा ने उसे समझाते हुए बाहर ले गए। लेकिन शाम 6 बजे पुन: आकर प्रभारी साहू से अभद्रता करते हुए कहने लगा कि तुम बहुत बड़े साहब हो गए हो। कई प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग कर अभद्रता की। उस समय भी वह बहुत शराब के नशे में था। उसने जान से मारने और आग लगाने की भी धमकी दी।


नहीं हो सकी परीक्षा


इस घटना से माडल स्कूल प्रभारी इतने विचलित हो गए कि उनका मानसिक स्थिति बिगड़ गई और माडल स्कूल की प्री बोर्ड परीक्षा स्थिगित कर दी गई। जिससे माडल स्कूल के 76 छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ी और उनका कीमती समय भी खराब हुआ। अब यह परीक्षा 1 फरवरी को होनी है।

इसकी शिकायत श्री साहू ने मुख्यमंत्री,कलेक्टर,जिला शिक्षा अधिकारी,एसडीएम,ब्लाक शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य से भी की है। इस संबंध में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य से जानकारी लेने पर बताया कि भृत्य को शोकाज नोटिस दिया है और सभी के स्टेटमेंट लेकर कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...