सागर। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत उद्यानिकी उच्च तकनीक पर दो दिवसीय सेमीनार 28 एवं 29 जनवरी को स्थानीय रवीन्द्र भवन में संपन्न हआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष हरवंश सिंह राठौर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कृषकों से उद्यानिकी की फसलें नई तकनीक के साथ उत्पादित किए जाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मीनारायण यादव व कार्यक्रम की अध्यक्षता डालचंद पटेल उपाध्यक्ष बीडीए ने की। कार्यक्रम के उद्देश्य पर सहायक संचालक उद्यान की आईबी पटेल ने प्रकाश डाला। तकनीकी सत्र में केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. केव्ही आर राव ने कृषकों को संरक्षित खेती के अंतर्गत पालीहाउस, ग्रीनहाउस, सेडनेट एवं मल्चिंग विधि पर सीडी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। डॉ. डीएस यादव ने फल वृक्षों की खेती विशेष रूप से बुंदेलखंड के संदर्भ में सीडी के माध्यम से कृषकों को प्रशिक्षण दिया व कृषकों की समस्या का समाधान किया।
बरूआ सागर के वैज्ञानिक डॉ. आरएस व्यास ने पान की खेती के संबंध में किसानों को प्रशिक्षण दिया। उद्यानिकी विभाग की ओर से फल एवं सब्जी प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के जिला प्रबंधक एमपी एग्रो सागर के अलावा 11 विकास खंडों से 550 उद्यानिकी भी उपस्थित रहे। कार्यालयीन अमले ने भी सेमीनार में विशेष सहयोग किया। संचालन आरडी चौबे आभार सहायक संचालक उद्यान आईबी पटेल ने किया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें