बुधवार, 30 जनवरी 2013

किंग स्टार शुक्रवारी ने खेली 158 रनों की धुआंधार पारी

सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित सांसद ट्राफी कास्को बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन नॉकआउट मैचों में श्रृंखला में खेल परिसर में खेल परिसर में द्वितीय राउंड के चार-चार मैच खेले गए इन मैचों में मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप मलैया, डॉ. इल्यास खान, महापौर अनिता अहिरवार, एओ रघुवंशी प्रशासनिक अधिकारी बीएमसी कॉलेज, अरूण सिंह डीएफ उत्तर वन मंडल, शैलेन्द्र ठाकुर, रवीन्द्र सिलाकारी, खेल अधिकारी प्रशांत कुशवाहा ने खिलाडियों से मिलकर मैच आरंभ कराए।


पहला मैच सांई सुपर वॉरियर्स विरूद्ध सर्च सीसी सदर के बीच खेला गया। जिसमें सांई सुपर वॉरियर्स ने 52 रनों से मैच जीत लिया। दूसरा मैच परदेशी सीसी विरूद्ध अम्बेडकर सीसी के बीच खेला गया। जिसमें परदेशी सीसी ने 15 ओव्हर में 9 विकिट पर 89 रन बनाकर मैच जीत लिया। तीसरा मैच आदर्श सीसी विरूद्ध लायंस सीसी के बीच हुआ। आदर्श सीसी ने 42 रनों से मैच जीता। चौथा मैच डिजी केबिल सीसी विरूद्ध एनपी सुपर किंग के बीच खेला गया। 


एमपी सुपर किंग ने 33 रनों से मैच जीत लिया। ननि स्टेडियम में आयोजन समिति के रमन दुबे ने बताया कि पहला मैच जेएमडी सीसी विरूद्ध किंग स्टार शुक्रवार के बीच खेला गया। जिसमें किंग स्टार ने 128 रनों से मैच में जीत दर्ज कराई। दूसरा मैच सानौधा सीसी विरूद्ध प्रिंस क्लब सीसी के बीच खेला गया। जिसमें प्रिंस क्लब विजयी रहा। तीसरा मैच हरे कृष्णा सीसी विरूद्ध पायरेट सीसी के बीच खेला गया। जिसमें हरे कृष्णा ने 22 रनों से मैच जीत लिया।



दोनों मैदानों पर अशोक कन्नोजिया, प्रशांत जैन, मोनू तिवारी, मुर्तजा अली, लालू गौतम, शिवम गोस्वामी, विक्रम चौधरी, कृष्णा पाठक ने एम्पायरिंग एवं आशीष पटेल, एफाज खान, सत्यम त्रिपाठी ने स्कोरिंग की। मैच की कॉमेन्ट्री जोन्टी शुक्ला, आदेश जैन, रवि ठाकुर ने की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...