सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह द्वारा आयोजित सांसद ट्राफी कास्को बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के छटवें दिन नॉकआउट मैचों की श्रृंखला में खेल परिसर में द्वितीय राउंड का एक व प्री-क्वार्टर फायनल के चार मैच एवं ननि स्टेडियम में प्री-क्वार्टर फायनल के 4 खेले गए।
सांसद ट्राफी आयोजन समिति के आदेश जैन ने बताया कि खेल परिसर में पहला मैच सनराईस सीसी विरूद्ध प्रियदर्शन सीसी के बीच खेला गया। जिसमें सनराईस सीसी ने 32 रनों से मैच जीता। दूसरा मैच राधे-राधे विरूद्ध अवतार सीसी के बीच खेला गया। जिसमें राधे-राधे ने एक रन से मैच जीता। तीसरा मैच किंग स्टार विरूद्ध प्रिंश सीसी के बीच खेला गया। जिसमें किंग स्टार ने 147 मैच में जीत दर्ज कराई। चौथा मैच फे्रन्ड्स सीसी विरूद्ध मित्रता सीसी के बीच खेला गया। जिसमें फ्रेंड्स सीसी ने 118 रनों से मैच जीता। पांचवा मैच आदर्श सीसी विरूद्ध परदेशी इलेविन के बीच खेला गया।
जबावी पारी में परदेशी सीसी ने 11.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 4 विकिट से मैच जीत लिया। ननि स्टेडियम में आयोजन समिति के शैलेष जैन ने बताया कि प्री-क्वार्टर फायनल मैचों की श्रृखला में पहला मैच राधे-राधे विवेकानंद सीसी विरूद्ध श्रीगणेश सीसी के बीच खेला गया। जिसमें राधे-राधे सीसी ने 9.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 6 विकिट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच एसएसडब्ल्यू विरूद्ध डी-एक्स अन्होनी के बीच खेला गया। जिसमें एसएसडब्ल्यू ने 21 रनों से मैच जीत। तीसरा मैच आनंद नगर विरूद्ध एनपी क्लब के बीच खेला गया।जिसमें आनंद नगर में 20 रनों से मैच जीता।चौथा मैच सनराईस विरूद्ध हरे कृष्णा सीसी के बीच खेला गया। जिसमें सनराईस सीसी ने 11 ओवर में 3 विकिट पर आसान लक्ष्य हासिल कर 8 विकिट से मैच जीत लिया।
दोनों मैदानों पर अशोक कन्नोजिया, प्रशांत जैन, मोनू तिवारी, मुर्तजा अली, लालू गौतम, शिवम गोस्वामी, विक्रम चौधरी, कृष्णा पाठक ने एम्पायरिंग एवं आशीष पटेल, एफाज खान, सत्यम त्रिपाठी ने स्कोरिंग की।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें