सागर। समाज में महिलाओं के अपराधों की रोकथाम और महिलाओं के प्रति सम्मान के भाव जागृत करने के उद्देश्य से 18 जनवरी को जिला मुख्यालय समेत सभी विकास मुख्यालयों पर जनजागृति के आयोजन किए जाना है। इसी क्रम में आज सागर में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई।
जिसमें 18 जनवरी को सागर में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने इस अभियान में समाज के हर वर्ग की सहभागिता के लिए मंगलवार 15 जनवरी को शाम 5 बजे से पुन: बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए है । बैठक में महिलाओं और स्वंयसेवी संस्थानों के साथ पत्रकारजनों, जनप्रतिनिधियों, लायन्स व रोटरी क्लव, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सभी वर्गो के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
सोमवार को महिला अपराधों की रोकथाम व महिला सम्मान भाव की जागृति के संबंध में सम्पन्न बैठक में निर्धारित किया गया कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए । इस हेतु कराते चैम्पियन जिले के प्रत्येक महाविद्यालय और हाई स्कूल के दो या तीन शिक्षकों को कराटे का प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर्स बनाया जाएगा जो अपनी-अपनी संस्था में छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण देगे ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का कलैण्डर विकासखण्डबार बनाने की जिम्मेदारी समन्वयक खेल एवं युवककल्याण एनजीओ प्रीति यादव,शिक्षाअधिकारी और महिला एवं बालविकास अधिकारी के क्रियान्वयन पर नियंत्रण रखने की सबसे प्रमुख जिम्मेदारी अध्यापकों और अभिभावको की होती है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थाओं में अध्यापक व अभिभावक मीटिंग नियमित आयोजित की जाए । महिलाओं के प्रति सम्मान व संवेदनशीलता की जागृति के लिए प्रत्येक महाविद्यालय और स्कूलों में एक कार्यशाला इस माह सम्पन्न होगी । जिसमें अनुभवी और महिलाओं के सम्मान के प्रति विचार प्रगट करने के लिए प्रभावशाली वक्ताओं के व्याख्यान होगे । कलेक्टर ने इस तरह के आयोजन विकासखण्ड स्तर पर भी आयोजित करने के निर्देश दिए।
प्रदेश सरकार के निदेर्शानुसार 18 जनवरी को महिलाआें की सुरक्षा व सम्मान के लिए भव्य आयोजन होगे। इसी क्रम में 18 जनवरी को जिला मुख्यालय सागर में शाम 5 बजे स्टेडियम ग्राउन्ड में समाज के प्रत्येक वर्ग का आम नागरिक उपस्थित रहकर महिलाओं के समाज की सुरक्षा की शपथ ग्रहण करेगा । इसके बाद शाम 5.30 बजे से मोमवत्ती लेकर संदेश यात्रा निकाली जाएगी ।
इस संदेश यात्रा में जो बैनर व प्लेगार्ड लेकर लोग चलेगे वे ऐसे प्रभावकारी कोटेशन के स्थान प्रदर्शित होगे जो समाज को सीधे प्रभावित कर सकेगे । कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि संदेश यात्रा में शामिल होने वाले प्रतिभागी शाम 4 बजे स्टेडियम में एकत्रित होगे । संदेश यात्रा स्टेडियम से कृष्णगंज चैराहा, प्रायवेट बस स्टेड, तीन मढ़िया, परकोटा, कटरा मस्जिद होते हुए म्यूनिस्पल स्कूल में विसर्जित होगी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें