सागर। जिले के तहसील मुख्यालय गढ़ाकोटा में बसन्त पंचमी से लेकर लगातार एक माह तक चलने वाले ऐतिहासिक रहस मेला में होने वाले विभिन्न आयोजनों की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी।
स्थानीय कलेट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को सम्पन्न बैठक में कलेक्टर ने जानकारी दी कि रहस मेले में 7 मार्च से लेकर 24 मार्च तक अनेक आयोजन होंगे। सात मार्च को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के आगमन के साथ अन्य महत्तपूर्ण पदाधिकारियों का आगमन भी होगा। रहस मेला अवसर पर 8 मार्च को स्पर्श अभियान का शिविर लगेगा जिसमें जिले के दूरस्थ इलाके तक नि:शक्तों को यहां लाकर लाभान्वित किया जाना है। इस हेतु संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय, शिविर स्थल पर कृत्रिम अंग बनाने वाली कार्यशाला उपस्थित कराएगे ।
शिविर में मेडीकल बोर्ड भी उपस्थित होगा जिसमें सर्वेक्षित नि:शक्तो के प्रमाण-पत्र बनाए जाएगे । सभी सीईओ जनपद अपने क्षेत्र के सर्वेक्षित नि:शक्तों को शिविर में लाना सुनिश्चित कराएंगे। इस अवसर पर जरूतमंद नि:शक्तों को ट्रायसाईकिल, वैशाली, श्रवणयंत्री आदि पर्याप्त संख्या में रहे इस हेतु सामाजिक न्याय के संयुक्त संचालक व्यवस्थाए सुनिश्चित कराएं। मेले में 9 मार्च को कृषक सम्मेलन आयोजित होगा । जिसमें कृषि अधिकारी कृषकों के लिए परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित कराएंगे।
कृषको को आवश्यक सरल भाषा में कृषि उन्नति के लिए प्रचार सामग्री वितरित कराने की जिम्मेदारी कृषि व उद्यानिकी विभाग के अधिकारी को सौपी गई। मेले में 10 मार्च को अन्त्योदय मेला आयोजित होगा जिसमें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जाना है। इस हेतु कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं में पात्रों ढूढकर लाभान्वित कराने के निर्देश दिए । मेले में 11 मार्च 13 से मार्च तक रोजगार मेला आयोजित होगा जिसमें शिक्षित बेरोजगार को नौकरी उपलब्ध कराई जाना है इस हेतु डीपीआई प्रबंधक को विभिन्न प्रायवेट कम्पनियों के प्रतिनिधियों को यहां आमंत्रित करने की जिम्मेदारी सौपी गई।
स्वास्थ्य शिविर सतत रूप से आयोजित होगा
कलेक्टर ने बताया कि 7 मार्च से 24 मार्च तक मेले ग्राउन्ड में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। इस हेतु सीएमएचओ को विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौपी गई। साथ ही पर्याप्त दवाईयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त मेला स्थल में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था हो इसके पुख्ता इंतजाम कराने कार्य पालन यंत्री पीएचई को जिम्मेदारी सौपी गई।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें