सोमवार, 21 जनवरी 2013

डिवाईडर में पासिंग पाइंट की मांग: कांग्रेस ने दिया तीनबत्ती पर धरना

सागर। नगर पालिका निगम में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को तीनबत्ती पर धरना दिया। संबोधित करते हुए अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि भाजपा के नेता केन्द्र सरकार द्वारा नगर विकास योजना एवं शहर के सौर्न्दयीकरण को लेकर करोड़ों रुपए का बंदरबांट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं की अनदेखी कर डिवाइडर निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है।

तीनबत्ती से जामा मस्जिद तक बने डिवाइडर में पासिंग प्वाइंट नहीं दिया गया है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा पार्टी के नेताओं की दृष्टि म्युनिसिपल स्कूल की धरोहर पर पड़ गई है। शिक्षा संस्थान की जमीन पर व्यापारिक प्रतिष्ठान का निर्माण कर जमीन हड़पना चाहते हैं। भाजपा जनविश्वास खो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता करारा जबाव देगी।

 नेता प्रतिपक्ष चक्रेश सिंघई ने कहा कि सागर की जनता, व्यापारी सहित वाहनों को होने वाली असुविधा के लिए जब तक डिवाइडर के दोनों ओर पहुंच मार्ग का निर्माण नहीं किया जाता। हम सभी पार्षद जिला कांग्रेस के नेतृत्व में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। जनता की समस्याओं के प्रति निगम का रवैया असंवेदनशील है। जिसके लिए निगम के जनप्रतिनिधि सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे। 

गौरमूर्ति व्यापारी संघ, फुटकर व्यापारी संघ, फेरीवालों सहित अन्य संस्थानों ने ज्ञापन देकर धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन में स्वदेश जैन, संतोष पांडे, जगदीश यादव, कैलाश, उत्तमचंद खटीक, अन्नी दुबे, मुन्ना चौबे, लक्ष्मी ठाकुर, दीपेन्द्र दुबे, महेश जाटव, गोल्डी केशरवानी, मनोज सोनी, राजेश जैन, रूपेश जड़िया, जितेन्द्र चौधरी, हेमंत यादव, अरविन्द सोनी, जगदीश राय सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...