शुक्रवार, 4 जनवरी 2013

प्रभात फेरी की निकली शोभा यात्रा

बंडा।  सुबह सुबह नागरिको के कानो में राधे राधे श्याम मिला दे का मधूर स्वर पहुंचाने में लगी हरि नाम सर्कीतन प्रभात फेरी 10 वर्ष पूर्ण करने एवं 11 वे वर्ष में प्रवेश होने के उपलब्क्ष में नगर में  विशाल शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा में वृन्दावन धाम से आए श्रीसंत आगे -आगे चल रहें थे।

भगवान की झांकी के साथ धर्मालु व्यक्ति माताएं एवं बच्चे नाचते गाते भगवान के भजन में मगन होकर चल रहे थे शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। सिविल लाईबन वार्ड देवकुमार यादव, डॉ. जयप्रताप, रामकुमार बडगैया, टीकाराम साहू, शुभम यादव, छोटू मिश्रा, जयेश सिंह, सोनू रैकवार आदि ने स्वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...