शनिवार, 5 जनवरी 2013

उद्योग मंत्री से इस्तीफा लिया जाए

सागर। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाएं यदि लक्ष्मण लेखा लांघेंगी तो बाहर रावण ही मिलेगा। उन्होंने जारी बयान में बताया कि श्री विजयवर्गीय का यह बयान उनकी ओछी मानसिकता और महिलाओं को अपमानित करने वाला है।

समाज में महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि उद्योग मंत्री को नैतिकता के अधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड विशेष पैकेज के करोड़ों रुपए की राशि में सरकार के महारथी पलीता लगा रहे हैं। सरकार में बैठे रावण रूपी भाजपा नेता इसमें शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...