बीना। हाथी, घोड़े, ऊँट, फूलों की वर्षा, गाजे-बाजे और देवी-देवताओं से सुसज्जित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बारात का आयोजन सोमवार को बीना शहर में किया गया। पिछले 21 वर्षों से प्रतिवर्ष श्रीराम जानकी मंदिर खिरिया वार्ड के तत्वाधान में श्रीराम-जानकी का विवाह महोत्सव आयोजित किया जाता है।
इस वर्ष भी सैंकड़ों लोगों के साथ श्रीराम की बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकाली गई। बारात में जहां भक्त बाराती जमकर नाच रहे थे वहीं विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप में कई भक्त बारात में शामिल हुए। उज्जैन के डांडिया ग्रुप द्वारा भी श्रीराम-जानकी बारात में विशेष प्रस्तुति दी गई।
नगर के पं. हरदेव प्रसाद टोंटे एवं श्रीराम कीर्तन मंडल के सदस्य भी विशेष रूप से इस बारात में शामिल हुए। बारात नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस श्रीराम-जानकी मंदिर खिरिया वार्ड पहुंची जहां सभी बारातियों का प्रीतिभोज (भंडारा) कराया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें