सोमवार, 24 दिसंबर 2012

महारैली के लिए प्रभारी नियुक्त

सागर। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के आह्वान पर सागर में 27 दिसंबर को आयोजित होने वाले संभागीय महारैली की तैयारियों को लेकर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री सुरेन्द्रचौधरी के नेतृत्व में ग्रामों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए।

जिसमें लगन सींग, रामदयाल चौबे, पुरुषोत्तम शिल्पी, डब्बू सैनी, गज्जू अहिरवार, मोतीलाल पटेल, सुखलाल आदिवासी, देवीदीन साहू, कलू यादव, देवेन्द्र कुर्मी, राहुल सींग, हरदास अहिरवार, हेमंत चौबे, नरेन्द्र सिंह, संजू घोषी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैठक में रामजी दुबे, रामदयाल चौबे, असरफ खान सहित कई कांगे्रसी नेता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...