सागर। नगर निगम द्वारा आयोजित खेल महोत्सव 2013 का शुभारंभ आज प्रात: 11 बजे नगर निगम स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव होगें। अध्यक्षता विधायक शैलेन्द्र जैन, विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण यादव, कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अभय सिंह होगें।
महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार, निगमाध्यक्ष विनोद तिवारी, आयुक्त सूर्यभान सिंह एवं खेल महोत्सव के संयोजक राज बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 6 जनवरी को खेल महोत्सव शुभारंभ के पूर्व पं.मोतीलाल स्कूल से नगर निगम स्टेडियम तक फलैग मार्च 10 बजे से किया जाएगा। जिसमें पं.मोतीलाल स्कूल से ध्वज को लेकर सूर्यभान सिंह आयुक्त, गौरमूर्ति से सुनील भाई पटेल, फन्नूसां कुआं से तहसीलदार एमएल विश्वकर्मा, कटरा पुलिस चौकी से एडीशनल एसपी तेनीवार, जैन मंदिर से सुदेश तिवारी पैदल मार्च करेंगे। खेल महोत्सव में नगर के स्कूलों के लगभग 4 हजार बच्चे भाग लेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें