शनिवार, 5 जनवरी 2013

10 को अखाड़ों का प्रदर्शन

सागर। खेल महोत्सव में नगर के अखाडों के प्रदर्शन हेतु बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि नगर के समस्त अखाड़ा अपना प्रदर्शन को नगर निगम स्टेडियम में 10 जनवरी को करेंगे।  

बैठक में वीरदल अखाड़ा के उस्ताद किशनलाल आठया, वीर अखाड़ा के उस्ताद लक्ष्मीनारायण पटेल, छत्रसाल गणपति अखाड़ा के उस्ताद विजय रावत, चंद्रगुप्त अखाड़ा शाखा क्र. 3 के उस्ताद शंकर लाल सुरेश खटीक, छत्रसाल बुन्देलखंड अखाड़ा के उस्ताद भगवान दास रैकवार, वीर अभिमन्यू अखाड़ा के उस्ताद अजीत पाल, मां शारदा व्यायाम शाला के उस्ताद राजकुमार उपस्थित थे। प्रत्येक अखाड़ा प्रदर्शन 20 मिनिट का दोपहर 12 बजे से होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...