सागर। बीटीआईआरटी में शैक्षणिक भ्रमण के लिए प्राचार्य, जनशिक्षक, वरिष्ठ व्याख्याता तथा बुद्धिजीवी वर्ग एकत्रित हुए। कार्यक्रम में एमके जैन के संयोजन में संस्थान के इंफ्रास्ट्रवक्चर, प्रयोगशालाओं एवं वर्कशॉप को सराहा गया। अतिथियों से संस्थान के संवर्धन हेतु सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं।
डॉ. एमके खरे ने इनोवेटिव सुझाव संस्थान की बेहतरी के लिए दिये, जिसे प्रबंधन ने ससम्मान स्वीकार किया एवं क्रियान्वित करने की सहमति दी। कार्यक्रम में वाइस चेयरमेन सत्येन्द्र जैन, इंजी. श्रीमती रिचा जैन ने शिक्षाविदों का सम्मान किया।
संचालन अनिल पाठक ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती आरती जैन, डॉ. जयंत दुबे, डॉ. सुमत जैन, अनिल पिंपलापुरे, सुजीत सिंह, हेमंत जैन, मनीष आदि मौजूद थे। प्रस्तुति करण में ज्वाला करौसिया, मनीष श्रीवास्तव, विशाल क्षत्रिय, विशाल पासी, प्रियंका पटैरिया, प्रभात ठाकुर, रामनरेश का विशेष सहयोग रहा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें