खुरई। ग्राम हनौता में करेंट लगने से एक युवक की मौंत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से मेमो द्वारा सूचना मिलने पर ग्राम हनौता निवासी प्रीतम पिता नंदू पटेल उम्र 22 वर्ष परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मृत अवस्था में लाया गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
आदिवासी महिला से छेड़खानी
खुरई। ग्राम तेवरा में एक और छेड़खानी का मामला थाने में आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लक्ष्मी पति विनोद आदिवासी उम्र 30 वर्ष ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही रम्मू सिंह दांगी ठाकुर ने घर में घुसकर अकेला पाकर बुरी नियत से छेड़खानी की व दुष्कर्म का प्रयास किया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।
तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
खुरई। भारतीय किसान संघ शाखा खुरई ने ठंड अधिक पड़ने के कारण हुई फसलों के नष्ट होने एवं फसलों का शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा राशि दिलाने हेतु तहसीलदार दिनेश शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख है कि विगत समय अधिक ठंड होने के कारण किसानों की फसलें पूर्णत: नष्ट हो गई हैं। पहले ही किसान आय से अधिक बोझ उठा रहे है उस पर प्रतिवर्ष प्राकृतिक आपदाओं से किसानों की फसलें नष्ट हो जाती हैं और किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाते हैं उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझता।
किसानों की फसलें पूर्णत: नष्ट की कगार पर हैं, जिनमें बटरी, चना, तेवरा, मसूर, सब्जी की फसलें शामिल हैं। अन्य किसानों ने जो सब्जी की फसलें बोई थी वह पूरी नष्ट हो गई हैं। किसानों के लिए कृषि बीमा कंपनी के नियमानुसार 25 प्रतिशत बीमा राशि का प्रावधान है परंतु किसानों को फसलों की बीमा राशि आज तक कंपनी द्वारा कभी भी नहीं दी गई, अत: जो किसान किन्ही कारणोवश अपनी खेतों की बोनी नहीं कर पाए अत: खाली पड़ खेतों का सर्वे शीघ्र कराकर उन किसानों के लिए बीमा राशि शीघ्र दिलाई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में शंकर सिंह सेमरा, श्रीराम ढेमना, अखलेश सिंह, प्रेमनारायणसिंह, निरंजनसिह, रहीस सिंह, रामकिसन सिंह, शिवराजसिंह, जवाहरसिंह, भगवान दास पटेल, बालमुकुंद पटेल, पप्पू नेता, वीरेन्द्र सिंह सहित अनेक किसान शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें