सोमवार, 21 जनवरी 2013

तैयारियों को लेकर हुई बैठक

बंडा। 24 जनवरी को विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया की आम सभा को लेकर शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय महामंत्री गोविन्द्र सेंडे, जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री बसंत श्रीवास्तव, जिला सहमंत्री आशुतोष सोलंकी आये।  

बैठक में सामाजिक समस्याओं पर चर्चा हुई वर्ष में एक बार होने वाली धर्म सुरक्षा निधि व आगामी 24 जनवरी के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा पदाधिकारियों द्वारा की गई। बैठक में उपस्थित बीएचपी पदाधिकारी एवं कार्यकतार्ओं को जिम्मेदारी सौपी गई। 

यह जानकारी बीएचपी नगर महामंत्री एड. मनोज भाईजी ने दी। भाईजी ने बताया कि आम सभा को लेकर तैयारिया शुरू कर दी गई है। लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। बैठक में राजेन्द्र मिश्रा, राकेश यादव, पुष्पेन्द्र राजपूत, भागचंद्र साहू, हेमंत मेहदेले, धनीराम साहू, सुभाष जासवान, पुष्पेन्द्र मेहदेले, विनोद आठिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...