सागर। मप्र शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी से मिला तथा सहायक शिक्षकों के प्रमोशन के संबंध में चर्चा की। आरएन शुक्ला जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि डीपीसी कर ली गई है। तथा कलेक्टर श्री शर्मा को अनुमोदन के लिए भेजी है।
सूची आते ही इसी सप्ताह में काउंसलिंग करा ली जाएगी। तथा शीघ्र ही प्रमोशन कर दिए जाएंगे। प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय महामंत्री गौरीश्ांकर दुबे, जिला अध्यक्ष कमलेश दुबे, सचिव महेश पटेल, डॉ. रश्मि सक्सेना, अमोल सिंह, आनंद बोहरे, राजेन्द्र सिंह, श्रीमती तारा पटेल आदि शामिल थी।
मुनि पर हमले की निंदा
सागर। भारतीय संस्कृति प्रचार समिति के केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक गिरनार तथा मुनि हमला प्रकरण में संदर्भ में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मुनिश्री प्रवल सागर महाराज पर किए गए सुनियोजित जानलेवा हमले की घोर निंदा करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा की मांग की गई।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें