सागर। भारतीय जनता पार्टी नगर महामंत्री विक्रम सोनी के नेतृत्व में जिला दंडाधिकारी को ज्ञापन देकर जिला चिकित्सालय में व्याप्त अनियमित्ताओं को सुधारने तथा इसके लिए जबाबदेह मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हटाए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश रावत, कुद्दूर अंसारी, शंभू खटीक के मुख्य आतिथ्य में सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जहां एक तरफ मप्र शासन के मुखिया अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को खुशहाल करने का प्रयास किया जा रहा है वहीं कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की लापरवाही पूर्ण रवैए से आमजन मानस उन सुविधाओं योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में विक्रम सोनी, अमित कछवाहा, रामेश्वर नेमा, अंशुल हर्षे, प्रियंक मलैया, काजीवहाव उद्दीन, मनीष नेमा, अनवर राईन, धमेन्द्र सोनी, मनीष चौबे, सुनील पटेल, रीतेश मिश्रा, उमेश दक्ष, अशोक अडवानी, मानवेन्द्र मिश्रज्ञ, भूपेन्द्र बनखिरिया, अनूप पाठक आदि शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें