बीना। अखिल भारतीय हास्य व्यंग कवि सुनील समैया को गत दिनों दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्र गौरव सम्मान की उपाधि से विभूषित किया गया। साहित्य एवं संस्कृति परिषद दिल्ली द्वारा प्रदत्त यह गौरवशाली सम्मान उन्हें लगभग एक वर्ष में पूरे हिन्दुस्तान में 165 से भी अधिक कवि सम्मेलनों के संचालन एवं प्रतिनिधित्व करने के लिए मिला है। समैया ने बुंदेलखंड की प्रतिभा को जन-जन तक पहचान दिलाई है।
हास्य व्यंग कवि के रूप में पिछले लगभग 2 दशकों से स्थापित सुनील समैया वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं अखिल भारतीय वैश्य महासभा के अध्यक्ष भी हैं। समैया की इस उपलब्धि पर उन्हें विधायक डॉ.श्रीमती विनोद पंथी, पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, पूर्व विधायक श्रीमती सुशीला सीरोठिया, सुरेन्द्र साहू, सुनील सीरोठिया, कृष्णमुरारी गोस्वामी, पूर्व नपाध्यक्ष महेश राय, देवीलाल नामदेव सहित नगर के गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने बधाईयां दी हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें